केंद्र ने बढ़ाए कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट, चाय, चाउमीन समोसा हो जाएगा महंगा

 नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बड़ा झटका देते हुए कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 933 रुपए बढ़ा दिए हैं।  इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एलपीजी कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 3071.50 रुपए हो गए हैं। पिछले तीन महीने में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी हो चुकी है, जिसकी वजह से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 1300 रुपए बढ़ गया है। सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने जा रहा है। कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट महंगा होने की वजह से आने वाले समय में चाय, चाउमीन समोसा सबके रेट बढ़ सकते हैं। बड़ी संख्या में छोटे दुकानदार कॉमर्शियल सिलेंडर पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में महज तीन महीने में 1300 रुपए रेट बढ़ने का असर आपकी जेब पर भी जल्द ही पड़ने वाला है।read more:https://pahaltoday.com/numerical-strength-has-special-importance-in-democracy-dr-neeraj-bora/ नुक्कड़ चौराहों से लेकर रेस्टोरेंट तक हर जगह महंगे सिलेंडर का असर मेन्यू कार्ड पर दिखेगा। बनारस जैसे शहरों में कई दुकानदारों ने गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने की वजह से कीमतों को 10 से 15 फीसदी तक बढ़ा दिया है। सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की संभावना है। अगर आने वाले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल का भी रेट बढ़ाया गया तब की स्थिति में आम-आदमी पर महंगाई की मार पड़ सकती है। बीते दिनों नायरा और शेल इंडिया जैसी प्राइवेट ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा किया था। हालांकि तब सरकारी कंपनियों ने कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। मौजूदा परिस्थितियों में सप्लाई पर भी बुरा असर पड़ा है। जिसकी वजह से कई रेस्टोरेंट ने अपने मेन्यू कार्ड में कुछ प्रोडक्ट्स हटा दिए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ मालिकों का कहना है कि 15 दिन तक का वेटिंग है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफे की वजह से भारत की एक बड़ी आबादी पर बुरा असर पड़ेगा। इससे खपत घटने और बेरोजगारी बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है। सरकार ने अबतक घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। आखिरी बार इजाफा मार्च के महीने में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *