नहटौर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फुलसंदा बिजलीघर से जुड़ी समस्याओं को लेकर कोतवाली देहात स्थित कार्यालय पहुंचकर एसडीओ संजय सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जोरदार आवाज उठाई।
ज्ञापन में जर्जर और ढीली बिजली लाइनों को दुरुस्त कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 18 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके साथ ही गांवों में घरों के सामने और रास्तों में बाधा बन रहे बिजली खंभों को व्यवस्थित कराने पर भी जोर दिया गया।भाकियू नेताओं ने जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध करते हुए इस प्रक्रिया को तत्काल बंद करने की मांग की। उन्होंने बिजली बिलों की समस्याओं के त्वरित समाधान, मीटर रीडरों द्वारा घर-घर जाकर बिल उपलब्ध कराने और ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की भी मांग उठाई।इसके अलावा नए बिजली कनेक्शन बिना उपभोक्ताओं को परेशान किए तुरंत देने की मांग की गई। ग्राम ढकौली का मुद्दा उठाते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोबाइल टावर के लिए अलग लाइन होने के बावजूद उसे गांव के ट्रांसफार्मर से जोड़ना गलत है। उन्होंने टावर को उसकी अलग लाइन से संचालित कराने की मांग की।read more:https://khabarentertainment.in/we-will-raise-the-issue-of-corporate-jihad-in-parliament-and-implement-terms-and-conditions-for-companies-dr-medha-kulkarni/
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी, धीरेंद्र सिंह, पुनित तुषियार, पदम चौधरी, नीटू कुमार, शैंकी कुमार, नरेंद्र सिंह, मोहम्मद यासीर, विमल कुमार और मोहित कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।