ललितपुर- भारतीय जनता पार्टी की मण्डल पूराकलां की एक सांगठनिक बैठक पूराकलां में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूराकलां मण्डल अध्यक्ष सोवरन सिंह लोधी ने की एवं संचालन मण्डल महामंत्री विनोद दीक्षित ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंडित हरिश्चंद्र रावत उपस्थित रहे ।बैठक में बूथ मैंपिंग की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पं हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि यह बैठक बूथ जीतो चुनाव जीतो की अवधारणा के साथ की जा रही है। उन्होंने कहा कि बूथ मैपिंग की अवधारणा के तहत हमें हर बूथ का भोगोलिक और एतिहासिक अध्यन कर संरचना का निर्माण करना होंगा। उन्होंने कहा कि हमें डेटाबेस कलैक्ट कर बूथ कमेटियों को सक्रिय रखना होगा ।read more:https://pahaltoday.com/war-stress-a-world-full-of-anguish-for-550-million-people-living-in-the-anxiety-of-war/ उन्होंने कहा कि हमारा मूल मंत्र है कि बूथ जीतो , चुनाव जीतो यानि कि किसी जंजीर की एक कड़ी जितनी मजबूत होगी वह जंजीर भी उतनी मजबूत होगी । उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे एक मत होकर बूथ मैपिंग कार्यक्रम में जुट जायें। इसके अलावा जिला महामंत्री हरीराम सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार कुशवाहा नझाई ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।अन्त में मण्डल अध्यक्ष सोवरन सिंह लोधी ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर भोंड़ेले,पूर्व जिला महामंत्री बलराम सिंह लोधी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील अग्निहोत्री, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, निवर्तमान अध्यक्ष मुलायम सिंह लोधी , खुशीराम नायक,प्रानसिंह राजपूत,अनुज राजपूत, दिनेश राजपूत, अमरेन्द्र सिंह परमार,राजवीर सिंह राजपूत, अशोक सिंह राजपूत,आदि उपस्थित रहे।