बेहट पुलिस ने बाजार में भटक रही 5 वर्षीय बच्ची को किया परिजनों के सुपुर्द

बेहट। थाना बेहट मिशन शक्ति एंटीरोमियो टीम की मानवीय पहल में लावारिस अवस्था में बाजार में घूम रही एक मूक-बधिर बालिका को सकुशल परिजनों को बुलाकर उन्हे सौंपा।पुलिस की इस कार्यप्रणाली से परिजन व कस्बे वासियों ने पुलिस प्रशंसा की है।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/मालूम हो कि बुधवार को  मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार दीखित के नेतृत्व में उपनिरीक्षक महेश चन्द, महिला उपनिरीक्षक कंचन, महिला आरक्षी गीतू शर्मा, महिला आरक्षी अंजलि, एवं महिला आरक्षी प्रियम अपनी टीम के साथ कस्बें में पैदल गश्त एवं चेकिंग कर रहें थे गश्त के दौरान कस्बा बेहट में एक करीब पांच वर्षीय मूक-बधिर बालिका लावारिस अवस्था में घूमती हुई मिली। एण्टीरोमियों पुलिस टीम द्वारा तत्काल बालिका को अपनी सुरक्षा में लेकर थाना बेहट लाया गया  साथ ही स्थानीय लोगों एवं अन्य माध्यमों से संपर्क कर बालिका के परिजनों की तलाश की गई पुलिस के प्रयासों से बालिका की माता कस्बे की फूल कालोनी निवासी शमसा खातून पत्नी स्वर्गीय मोहम्मद इशाक तथा उसके मामा मोहम्मद नासिर को थाना बेहट बुलाया गया। आवश्यक सत्यापन के उपरांत बालिका को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दी पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही के लिए कस्बे के लोगों व परिजनों ने मिशन शक्तिध्एंटी रोमियो टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए बेहट पुलिस का धन्यवाद अदा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *