बीडीओ, एपीओ और कंप्यूटर आपरेटर पर मनमानी का आरोप, किया प्रदर्शन

बकाया मानदेय को मनरेगा रोजगार सेवकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापनसोनभद्र। विकास खंड रॉबर्ट्सगंज में कार्यरत मनरेगा रोजगार सेवकों ने 11 माह से मानदेय का भुगतान न होने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रोजगार सेवकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर आयुक्त ग्राम्य विकास लखनऊ को भेजे गए शिकायती पत्र में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), सहायक कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) और कंप्यूटर ऑपरेटर पर मनमानी एवं गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।शिकायत के अनुसार, मनरेगा के तहत कार्यरत रोजगार सेवकों को प्रतिमाह 7,788 रुपए मानदेय देय है, लेकिन वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के कुल 11 माह का मानदेय अब तक नहीं मिला है। आरोप है कि शासन से मानदेय भुगतान के लिए धनराशि मिलने के बावजूद पहले अधिकारियों और कर्मचारियों के भुगतान किए गए, जबकि रोजगार सेवकों का मानदेय लंबित छोड़ दिया गया।readmore:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/रोजगार सेवकों का आरोप है कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने उनके मानदेय की एमआईएस फीडिंग तक नहीं की, जबकि आयुक्त ग्राम्य विकास के 19 मार्च 2026 के आदेश में प्रत्येक माह 1 से 5 तारीख के बीच फीडिंग और भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत में यह भी गंभीर आरोप लगाया गया है कि मानदेय फीडिंग और अन्य कार्यों के नाम पर अतिरिक्त धनराशि की मांग की जाती है। आरोप है कि जो कर्मचारी पैसे देता है, उसी के मानदेय की फीडिंग और भुगतान किया जाता है, जबकि अन्य कर्मचारियों को महीनों तक इंतजार करना पड़ता है। रोजगार सेवकों का कहना है कि वे शासन के निर्देश पर एसआईआर, बीएलओ कार्य, काप सर्वे, फैमिली आईडी, स्व-जनगणना और आयुष्मान कार्ड जैसे विभिन्न सरकारी अभियानों में लगातार सहयोग कर रहे हैं, लेकिन मानदेय की बात आते ही अधिकारियों द्वारा कंटीजेंसी का हवाला देकर भुगतान टाल दिया जाता है। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि 11 माह से मानदेय न मिलने के कारण कई रोजगार सेवकों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है और वे भुखमरी की स्थिति में पहुंच गए हैं। उन्होंने लंबित मानदेय की तत्काल एमआईएस फीडिंग कर भुगतान कराने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर सतीश चन्द, कौशर अली, बलिराम, विनोद, रविन्द्र कुमार, प्रभात सिंह चंदेल, आदित्य तिवारी, मुंशी लाल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *