बलिया पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार

बलिया। कोतवाली पुलिस ने अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़ीता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक आदित्य कुमार पुलिस टीम के साथ अपहृता/पीड़िता के लोकेशन के आधार पर जयपुर, राजस्थान पहुंचे।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette वहां थाना हरमाड़ा, जयपुर शहर की पुलिस के सहयोग से पीड़िता और अभियुक्त की तलाश की गई। इस दौरान जानकारी मिली कि दोनों बलिया स्थित अपने घर के लिए रवाना हो चुके हैं।इसके बाद कोतवाली पुलिस टीम बलिया वापस आई। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित पीड़िता और अभियुक्त राज राजभर पुत्र चंदन राजभर, निवासी तिखमपुर, थाना कोतवाली, जनपद बलिया, पॉलीटेक्निक कॉलेज बलिया के कैंपस में ग्राउंड के पास मौजूद हैं।सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर करीब 14 बजे अभियुक्त राज राजभर को गिरफ्तार कर लिया तथा पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *