तहसील की पुरानी बिल्डिंग की 2 जुलाई को होगी नीलामी, बोलीदाताओं के लिए शर्तें जारी

गाजीपुर जमानियां। तहसील मुख्यालय परिसर स्थित पुरानी एवं जर्जर भवन की नीलामी आगामी 2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को की जाएगी। इस संबंध में तहसील प्रशासन ने नीलामी प्रक्रिया एवं उससे जुड़ी शर्तों की विस्तृत जानकारी जारी कर दी है।read more:https://pahaltoday.com/on-the-147th-foundation-day-of-the-bjp-workers-lit-lamps-and-paid-tribute-to-great-men/तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि तहसील परिसर में मंदिर के पीछे स्थित पुरानी और क्षतिग्रस्त भवन का मूल्यांकन अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड प्रथम लोक निर्माण विभाग, गाजीपुर द्वारा पत्रांक 63/1-बी दिनांक 9 जनवरी 2026 के माध्यम से किया गया है। भवन की नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु उन्हें नामित किया गया है।उन्होंने बताया कि नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों को 25 हजार रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी। सर्वाधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को बोली धनराशि का एक-चौथाई हिस्सा तत्काल जमा करना होगा, जबकि शेष तीन-चौथाई राशि 15 दिनों के भीतर जमा करनी होगी। निर्धारित अवधि में राशि जमा न करने की स्थिति में उसकी जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी।तहसीलदार ने बताया कि अन्य बोलीदाताओं की जमानत राशि नियमानुसार वापस कर दी जाएगी। प्रत्येक प्रतिभागी को अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि नीलामी केवल भवन एवं उसमें लगी अचल संरचनाओं तक सीमित रहेगी। भवन में मौजूद फर्नीचर अथवा अन्य संपत्तियां नीलामी का हिस्सा नहीं होंगी। भूमि का स्वामित्व एवं अधिकार पूर्णतः राजस्व विभाग के पास सुरक्षित रहेगा।राम नारायण वर्मा ने कहा कि भवन ध्वस्तीकरण के दौरान यदि कोई पुरातात्विक महत्व की वस्तु, खजाना अथवा दुर्लभ सामग्री प्राप्त होती है तो इसकी तत्काल सूचना प्रशासन एवं पुलिस को देना अनिवार्य होगा। भवन तोड़ने का कार्य केवल प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि उच्चतम बोली को उपजिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद ही अंतिम रूप से स्वीकृत माना जाएगा। प्रशासन ने इच्छुक व्यक्तियों से निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *