41वीं वाहिनी पीएसी में निष्प्रयोज्य घोषित भवनों की नीलामी 15 सितंबर को

गाजियाबाद। दिनेश यादव सेनानायक 41 वीं वाहिनी पीएसी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि 41 वी वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में दिनांक 1.5.9.-2026 को वाहिनी स्थित आदर्श भोजनालय (मेस बिल्डिंग) के निष्प्रयोज्य घोषित हो चुके भवनों की नीलामी कराया जाना प्रस्तावित है। उक्त तिथि को समय 11.00 बजे तक इच्छुक ठेकेदार/व्यक्ति नीलामी में भाग लेने हेतु उपस्थित होकर बोली लगा सकते है।

read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/ नीलामी की शर्ते निम्न प्रकार है-सबसे अधिक बोली लगाने वाले ठेकेदार / व्यक्ति को निष्प्रयोज्य सम्पत्ति तत्काल सुपुर्द की जायेगी तथा नीलामी की धनराशि तत्काल जमा करनी होगी।बोली लगाने वाले ठेकेदार / व्यक्ति को रूपया 10,000.00/- (रु0 दस हजार मात्र) की धनराशि बोली लगाने से पूर्व जमा करनी होगी, जो नीलामी की समाप्ति पर वापस कर दी जायेगी।किसी भी बोली को निरस्त करने का अधिकारी नीलामी अधिकारी को होगा।बोली के समय कोई भी विवाद होने पर नीलामी अधिकारी का निर्णय सर्वमान्य होगा, जिसके विरुद्ध किसी भी ठेकेदार/व्यक्ति को मा० न्यायालय / उच्चधिकारियों के समक्ष जाने का अधिकार नहीं होगा।अन्तिम बोली की धनराशि पर नियमानुसार बिकी कर अलग से जमा करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *