पुलिस लाइन में एसपी ने परेड की सलामी लेकर परखी अनुशासन व्यवस्था, डायल-112 वाहनों और कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

गाजीपुर । पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन गाजीपुर में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर पुलिस बल की अनुशासन, एकरूपता और कार्यकुशलता का जायजा लिया। परेड के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों का निरीक्षण करते हुए बेहतर अनुशासन बनाए रखने और निर्धारित मानकों के अनुरूप परेड कराने के निर्देश दिए।परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न थानों से आई डायल-112 (यूपी-112) वाहनों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान वाहनों की स्थिति, उपलब्ध संसाधनों तथा आपातकालीन सेवाओं की तत्परता का परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सके।इसके बाद उन्होंने डायल-112 कंट्रोल रूम और जीडी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने पर जोर दिया।read more:https://pahaltoday.com/voluntary-childlessness-the-need-of-the-hour/साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का भी बारीकी से परीक्षण किया तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने, कार्यालयी कार्यों में शिथिलता न बरतने और शासन की मंशा के अनुरूप जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं, अनुशासन और आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *