रक्षाबंधन महोत्सव में उमड़ा बहनों का स्नेह, हजारों बहनों ने आयुष त्यागी काकड़ा को बांधी राखी

पर्व पर हिन्दू भवन मुरादनगर में हृलाडली बहनों का रक्षाबंधन महोत्सव-रिश्तों की डोर आयुष काकड़ा की ओरह्व का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं और आयुष त्यागी काकड़ा की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व उत्साह के साथ मनाया। महोत्सव में बहनों के लिए निःशुल्क मेहंदी, फ्री टैटू आर्ट तथा नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम स्थल पर लगातार बहनों की भीड़ पहुंचती रही और देर रात तक रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन चलता रहा। पूरे परिसर में उत्साह, अपनापन और भाई-बहन के रिश्तेकी भावनात्मक झलक देखने को मिली। इस अवसर पर आयुष त्यागी काकड़ा ने कहा कि रक्षाबंधन उनके लिए केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि बहनों के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद का पर्व है। हजारों बहनों ने जिस प्रेम और अपनत्व के साथ उनकी कलाई पर राखी बांधी, वह उनके लिए बेहद भावुक और अविस्मरणीय क्षण है।

read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने कहा कि राखी बांधने वाली सभी बहनों को वह केवल कार्यक्रम की बहन नहीं, बल्कि अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। बहनों का सम्मान और सुरक्षा प्रत्येक भाई की जिम्मेदारी है। उन्होंने बहनों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने तथा उनके सम्मान और अधिकारों के लिए आवाज उठाने का संकल्प व्यक्त किया। आयुष त्यागी काकड़ा ने कार्यक्रम में पहुंचने वाली ,सभी बहनों का आभार जताते हुए कहा कि बहनों के चेहरों पर खुशी और उनकी आंखों में भाई के प्रति विश्वास ही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन की पवित्र डोर समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सम्मान को मजबूत करने का संदेश देती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले कार्यकताओं, साथियों और क्षेत्रवासियों का भी आभार व्यक्त किया गया। देर रात तक चले महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मोहित त्यागी, सह प्रभारी हरित खटीक, शुभम, नितेश शर्मा, अक्षत शर्मा, सजिंद्र प्रजापति, हिमांशु, पंकज, रोकी, शिवम, सुमित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *