जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर मे पूर्व सैनिक शौर्य कल्याण संगठन रजि. मोदीनगर ने सांसद डॉ राजकुमार सांगवान को पत्र सोंप कर मोदीनगर में रैपिड रेल के दो स्टेशनों में से किसी एक स्टेशन का नाम क्षेत्र के शहीद सैनिकों के नाम पर रखने की मांग की है।शुक्रवार को संगठन के अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लैक कैट कमांडो मनोज शर्मा ने सांसद डॉ राजकुमार सांगवान को पत्र सोंपते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति शहीद परिवारों का सम्मान तथा सैनिकों के प्रति समाज में सम्मान की भावना को बढ़ावा देना रहा है। पत्र में कहा गया है कि मोदीनगर में RRTS के मोदीनगर नॉर्थ और मोदीनगर साउथ स्टेशन हैं।इनमें से किसी भी एक स्टेशन का नाम क्षेत्र के किसी शहीद सैनिक के नाम पर रखा जाना चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/इससे शहीद सैनिकों की याद हमेशा जीवित रहेगी और युवा पीढ़ी को देशसेवा एवं राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलेगी।संगठन ने विधायक से मांग की कि इस प्रस्ताव को संबंधित अधिकारियों एवं शासन के समक्ष रखकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाए।संगठन का कहना है कि मोदीनगर क्षेत्र के शहीद सैनिकों का सम्मान केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित न रहकर उनके नाम को सार्वजनिक स्मृति का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। पूर्व सैनिक संगठन ने संसद से इस मांग पर सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई है।पत्र पर संगठन के संस्थापक लक्ष्मण सिंह राठी,महासचिव ओमपाल तेवतिया, विनोद गुप्ता चौधरी जगबीर सिंह चौधरी चंद्रपाल सिंह जितेंद्र बहादुर सिंह बहांपुर वाले, मुकेश शर्मा सीकरी,रोहता सिंह,सोमपाल कश्यप,महेश शर्मा,चमन लाल,उदयवीर सिंह आदि पदाधिकारियों के हस्ताक्षर किए गए हैं।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि शहीद सैनिकों के सम्मान में RRTSस्टेशन का नामकरण किया जाना उनके बलिदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।