गंगा का जलस्तर बढ़ा तो प्रशासन हुआ अलर्ट, एडीएम ने पक्का बलुआ घाट का किया औचक निरीक्षण

जमानियां। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। गुरुवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वेद सिंह चौहान ने कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर जलस्तर की मौजूदा स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने अधिकारियों को गंगा के जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने घाट पर बैरिकेडिंग को दुरुस्त रखने, बाढ़ चौकियों को सक्रिय करने तथा नाविकों को सतर्क रहने को कहा। इसके साथ ही बचाव एवं राहत सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने और रेस्क्यू टीमों को स्टैंडबाय पर रखने की हिदायत दी।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/एडीएम वेद सिंह चौहान ने अधिकारियों से जमानियां क्षेत्र के अलावा आसपास के इलाकों में बाढ़ की स्थिति और संभावित प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ राहत केंद्रों की सूची को तैयार रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाढ़ की स्थिति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान एसडीएम निधि, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, लेखपाल रुपेश रंजन सिन्हा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।वहीं व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, कमलचंद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लगातार निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *