ओवरलोड वाहनों पर चला प्रशासन का डंडा, दो हाईवा सीज

सोनभद्र। जनपद में ओवरलोड एवं मानक विहीन भारी वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को शक्तिनगर पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू लदे दो हाईवा को सीज कर दिया। दोनों वाहन निर्धारित मानकों का उल्लंघन करते पाए गए, जिसके बाद उन्हें थाना शक्तिनगर परिसर में खड़ा कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।read more:https://pahaltoday.com/13479-rupees-refunded-to-the-account-of-the-victim-of-cyber-fraud/पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में उप-सम्भागीय परिवहन अधिकारी के सहयोग से बालू लदे भारी वाहनों की जांच की गई। इस दौरान दो हाईवा वाहन निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित होते पाए गए। वाहनों में ओवरलोडिंग सहित अन्य आवश्यक मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर तत्काल प्रभाव से दोनों वाहनों को सीज कर थाना शक्तिनगर परिसर में खड़ा कराया गया। मामले की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेज दी गई है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से ओवरलोड वाहनों का संचालन करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा सड़कों को होने वाले नुकसान को रोकने के उद्देश्य से आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *