अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा भदोही महोत्सव हाफ मैराथन के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

भदोही। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल द्वारा भदोही महोत्सव सोसाइटी द्वारा आयोजित भव्य हाफ मैराथन के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर विजेताओं को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। तीन दिवसीय भदोही महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को प्रातः 06:00 बजे अभयनपुर मैदान से शुरू होकर गोपीगंज स्थित संदीप पैलेस तक आयोजित इस मैराथन की समाप्ति पर एएसपी द्वारा दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को मेडल, स्मृति चिह्न (ट्रॉफी) तथा पुरस्कार राशि भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।read more:https://pahaltoday.com/demand-for-construction-of-pwd-road-was-raised-in-the-village-chaupal-district-development-officer-heard-the-grievances-of-the-villagers/ इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान भदोही महोत्सव सोसाइटी के अध्यक्ष श्री कृष्णा मिश्रा एवं वरिष्ठ कालीन निर्यातक एवं समाजसेवी बृजेश गुप्ता सहित सोसाइटी के पदाधिकारीगण, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी व भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। मैराथन को सुव्यवस्थित व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने हेतु पुलिस व यातायात पुलिस की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *