बलिया। हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर मवेशी अस्पताल रोड स्थित पशु चिकित्सालय के सामने से दबोचा गया।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली में पंजीकृत मुकदमा संख्या 0305/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) एवं 352 के तहत दर्ज हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त राजू कुमार (33 वर्ष) पुत्र विजय कुमार, निवासी निहोरा नगर, थाना कोतवाली, बलिया की तलाश की जा रही थी।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/
बुधवार देर रात उपनिरीक्षक श्याम प्रकाश मिश्र अपनी पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन रोड क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी मवेशी अस्पताल रोड स्थित पशु चिकित्सालय के सामने खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर रात 11:50 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।