इश्क धोखा और मौत का ऐसा झूठ जिसने पूरे जिले को हैरान कर दिया। जिस प्रेमी के लिए प्रेमिका मातम मना रही थी, वही प्रेमी सेहरा बांधकर दूसरी दुल्हन के साथ सात फेरे लेने की तैयारी कर रहा था। लेकिन फिल्मी कहानी जैसा यह ड्रामा उस वक्त पलट गया, जब प्रेमिका पुलिस को लेकर सीधे मैरिज हॉल पहुंच गई। फिर क्या हुआ देखिए यह सनसनीखेज रिपोर्ट।उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में प्यार, धोखा और साजिश की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया। गांव की युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध रखने वाले हरिपाल पर प्रेमिका लगातार शादी का दबाव बना रही थी। इसी दबाव से बचने के लिए उसने ऐसा प्लान बनाया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।आरोप है कि युवक ने अपने परिवार के साथ मिलकर अपनी ही मौत की झूठी कहानी गढ़ दी। प्रेमिका को खबर दी गई कि अंबेडकरनगर में सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई है। यह खबर सुनते ही प्रेमिका टूट गई और अपने प्रेमी की मौत का मातम मनाने लगी।लेकिन असली कहानी तो अभी बाकी थी। जिस समय प्रेमिका आंसू बहा रही थी, उसी समय हरिपाल शहर के प्रसिद्ध सांवरिया मैरिज हॉल में दूसरी युवती से शादी के लिए दूल्हा बनकर मंडप में बैठा था।ऐन शादी के वक्त प्रेमिका को सच्चाई का पता चला। बिना देर किए वह सीधे कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरी कहानी बताई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रेमिका को साथ लेकर मैरिज हॉल पहुंच गई। पुलिस को देखते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और दूल्हे की पूरी साजिश सबके सामने आ गई।read more:https://pahaltoday.com/voluntary-childlessness-the-need-of-the-hour/सच्चाई सामने आने के बाद दुल्हन ने तुरंत शादी से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष ने शादी की तैयारियों में खर्च हुए करीब पांच लाख रुपये की भरपाई की मांग की। मामला नहीं सुलझने पर दुल्हन पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।उधर प्रेमिका की शिकायत भी पुलिस ने दर्ज कर ली है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा किया और एक दिन पहले अपनी मौत की झूठी खबर भिजवा दी। जांच में पूरा मामला फर्जी निकला।पुलिस ने आरोपी दूल्हे और उसके कुछ परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। प्यार, धोखा और झूठी मौत का यह फिल्मी ड्रामा अब पूरे इलाके में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है।