तेंदूपत्ता लोड ट्रक में लगी भीषण आग

सोनभद्र। सिंगरौली जिले के माड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम छतौली से तेंदूपत्ता लोड कर जा रहे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ट्रक और उसमें भरा तेंदूपत्ता जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने वन विभाग समेत संबंधित अधिकारियों को फोन कर घटना की सूचना दी, लेकिन आरोप है कि समय पर अग्निशमन वाहन मौके पर नहीं पहुंच सका।read more:https://pahaltoday.com/the-district-magistrate-did-live-monitoring-of-the-dust-control-campaign/ ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए जलते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। हालांकि आग इतनी विकराल थी कि ट्रक को बचाया नहीं जा सका। कुछ ही देर में पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के चलते हादसा हुआ हो सकता है। मामले में विभागीय जांच की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *