केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चला विशेष स्वच्छता अभियान

सोनभद्र। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक संचालित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।read more:https://pahaltoday.com/teenage-girl-dies-in-road-accident-while-returning-from-police-exam-brother-critically-injured/अभियान के दौरान सफाई कर्मियों की टीमों ने घर-घर जाकर डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण किया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और नालियों की साफ-सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। ग्राम पंचायतों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए व्यापक स्तर पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई। अधिकारियों के अनुसार अभियान के तहत जनपद भर से लगभग 10 टन कूड़ा एकत्रित किया गया, जिसका नियमानुसार निस्तारण कराया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी एवं जनसहभागिता आधारित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घर, गांव और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान दें तथा स्वच्छ, सुंदर और हरित सोनभद्र के निर्माण में सहयोगी बनें। अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के प्रति लोगों में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी सफाई कार्यों में सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *