‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने हेतु प्रभारी मंत्री श्री धर्मपाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न

गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में उत्तर प्रदेश सरकार के मा० प्रभारी मंत्री श्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।विकास भवन पहुंचने पर जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मा० प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया। बैठक से पूर्व मा० प्रभारी मंत्री एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का पौधा भेंट कर तथा पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।बैठक में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 12 अध्यायों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’, ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर से वाराणसी यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ प्रमुख हैं। अभियान के दौरान थीम आधारित कार्यक्रमों के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteबैठक को संबोधित करते हुए मा० प्रभारी मंत्री ने कहा कि अभियान का उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सार्वजनिक सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज के सभी वर्गों को सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।मा० प्रभारी मंत्री श्री धर्मपाल ने जिलाधिकारी के नेतृत्व में की जा रही तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की योजना उत्कृष्ट है और अब जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय सहभागिता के साथ इसे जन-जन तक पहुंचाना होगा, ताकि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके। अतः जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें।बैठक में महापौर श्रीमती सुनीता दयाल, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती ममता त्यागी, विधायक मोदीनगर डॉ. मंजू शिवाच, विधायक सदर श्री संजीव शर्मा, विधायक मुरादनगर श्री अजीत पाल त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल, एडिशनल पुलिस कमिश्नर श्री राजकरन नय्यर, नगर आयुक्त श्री विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।बैठक के उपरांत मा० प्रभारी मंत्री श्री धर्मपाल ने मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता कर अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी भी साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *