जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु हुई बैठक, दिए गए निर्देश

कानपुर देहात आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.05.2026 के सफल आयोजन के दृष्टिगत बृहस्पतिवार को जनपद न्यायालय के सभागार में श्री रविन्द्र सिंह माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात की अध्यक्षता में समस्त विभागाध्यक्षों के साथ बैठक आहूत की गयी, जिसमें बताया गया कि 9 मई 2026 दिन शनिवार को इस लोक अदालत का शुभारम्भ माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति, कानपुर देहात द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया जायेगा।read more:https://pahaltoday.com/a-grade-artist-of-all-india-radio-ranjana-mishra-taught-pachara-song-in-the-workshop/
उक्त बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु समस्त विभागाध्यक्षों से अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान नोडल अधिकारी, लोक अदालत, श्री रजत सिन्हा, अपर जिला जज प्रथम तथा अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, कानपुर देहात, अपर पुलिस अधीक्षक कमिश्नरेट, कानपुर नगर, श्रीमती नूपुर श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण कुमार सिंह, एवं अन्य विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *