एसडीएम आवास के बाहर ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, बिजली आपूर्ति बाधित

 नजीबाबाद। नगर में एसडीएम आवास के बाहर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ट्रांसफार्मर से उठती आग की ऊंची लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोगों एवं राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।read more:https://pahaltoday.com/rr-morarka-public-school-najibabad-became-the-champion/प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग देखते ही लोगों ने तत्काल विद्युत विभाग एवं अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते रहे। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और न ही किसी जनहानि की सूचना है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। विद्युत विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को बदलकर बिजली आपूर्ति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *