70 मीटर लंबा विशाल तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र

शिकारपुर में हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, 70 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज ने मोहा सबका मन
शिकारपुर (बुलंदशहर)। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नगर के हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल द्वारा “घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा” अभियान के तहत एक विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने नगरवासियों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश दिया।
70 मीटर लंबा विशाल तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र
तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा हाथों में थामा गया 70 मीटर लंबा विशाल तिरंगा रहा। कक्षा 3 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश, अनुशासन और गर्व के साथ इस विशाल ध्वज को संभाले रखा। देशभक्ति के नारों और गूंजते जयकारों से पूरा नगर ओत-प्रोत हो गया तथा सड़क पर मौजूद लोग इस मनमोहक दृश्य को देखकर भावविभोर हो उठे।

read more:https://pahaltoday.com/adg-conducts-surprise-inspection-of-police-office-branches-emphasizes-speedy-redressal-of-public-grievances/
विद्यालय परिवार की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बी. डी. शर्मा, उप-प्रधानाचार्य श्री अरुण कौशिक एवं कार्यक्रम निदेशक श्री अमन सैफी के साथ-साथ पूरा शिक्षक वर्ग व सहयोगी स्टाफ मौजूद रहा।कार्यक्रम को अनुशासित एवं सफल बनाने में सुश्री लता, सुश्री भूमिका, श्रीमती शालू, सुश्री साक्षी, सुश्री शिवांगी, सुश्री डिंपल, श्रीमती पायल, सुश्री छवि चौधरी, सुश्री योगिता, सुश्री गरिमा, श्रीमती प्रीति चौधरी, श्रीमती इकबाल फातिमा, सुश्री मेहनाज़, सुश्री सुनीता, सुश्री पूजा तथा श्री गौरव का विशेष योगदान रहा।
प्रधानाचार्य का संदेश:
“इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और नागरिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना है। यह यात्रा हमारे विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व और देशभक्ति का प्रतीक है।”
यात्रा का समापन “एक तिरंगा, एक पहचान — हमारा भारत, हमारी शान!” के संकल्प और नारों के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *