आज होगा सामूहिक रुद्राभिषेक

 बिजनौर । प्राचीन शिव मंदिर नई बस्ती बिजनौर में पुत्रदा एकादशी के अवसर पर खाटू श्याम जी का भव्य श्रंगार एवं कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बाबा के भजनों का गायन किया गया । कार्यक्रम में असंख्य महिला पुरुषों एवं बच्चों ने भाग लिया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित कौशल किशोर कौशिक व अस्मांक कौशिक ने बताया कि इस बार सावन मास का चौथा सोमवार है । इस सोमवार को शाम 5 बजे से मंदिर में विशेष सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है ।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/रुद्राभिषेक से मनोकामनाओं की पूर्ति पापों का नाश परिवार में सुख शांति एवं समृद्धि स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्राप्ति तथा  भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है । सामूहिक रुद्राभिषेक के पश्चात बाबा की विशेष भव्य महाआरती का भी आयोजन किया जायेगा । महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा । पंडित कौशल किशोर कौशिक ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सामूहिक रुद्राभिषेक और महाआरती के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धर्मलाभ उठाने का आहवान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *