गांव रोरी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,जांच उपरांत मरीज को निशुल्क दवाई वितरित की गई

जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र स्थित ग्राम रोरी में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य सिविर में शामिल हुए डॉक्टरों की टीम द्वारा ग्रामीणो की जांच उपरांत बीमार व्यक्तियों को निशुल्क दवाईयां वितरित की गई।मंगलवार को बाबा परमेंद्र आर्य एवं कैप्टन बलजीत सिंह दहिया द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य मैं डाक्टर रुचि अग्रवाल के साथ आई डॉक्टरों की टीम दिनेशबेरवाल एवं राकेश ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य संबंधी जांच कर मुफ्त सलाह देते हुए उन्हें स्वस्थ रहने के तरीके बताएं।इस अवसर पर सैकड़ो ग्रामीणों की संख्या में ग्रामीणों ने विभिन्न बीमारियों से संबंधित जांच कराई।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/जांच उपरांत मरीजों को निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया ।बाबा परमेन्द्र आर्य ने बताया गांव गांव निशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन कैप्टन बलजीत सिंह दहिया (रिटायर्ड)के प्रयास से कराया जाता रहा है।इस अवसर पर मेडिकल कैम्प लगाने वाले डाक्टर रुचि अग्रवाल व उनके सहयोगी दिनेश बेरवाल व रुकेश व कैप्टन बलजीत सिंह दहिया को बाबा परमेन्द्र आर्य द्वारा श्योराण खाप का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में पहलवान विपिन राठी,दादा राम नारायण,मनोज कुमार, आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *