पयागपुर में अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा नगर

बहराइच ( पयागपुर )। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को पयागपुर नगर क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और “जय भीम” के नारों से वातावरण गूंज उठा।शोभायात्रा में सजे-धजे वाहन, आकर्षक झांकियां और बैंड-बाजों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वाहनों को फूल-मालाओं और पोस्टरों से सजाया गया था, जिनमें बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों को दर्शाया गया।
रैली में शामिल लोग पूरे उत्साह और जोश के साथ आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया तथा जलपान की व्यवस्था भी की गई। पूरे मार्ग पर श्रद्धा और सम्मान का वातावरण बना रहा।इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता, न्याय और भाईचारा स्थापित किया जा सकता है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की भागीदारी रही। आयोजन के दौरान प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।इस अवसर पर राम प्रसाद पासवान, राम सुरेश पासवान, सालिगराम, शंकर प्रसाद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *