दीवान इंस्टीट्यूट में चेतना का विराट संगम, दस हजार से अधिक छात्रों एवं अंतर्राष्ट्रीय शिक्षाविदों ने किया सामूहिक ध्यान

मेरठ,  मेरठ की धरती पर आज शिक्षा और चेतना के क्षेत्र में एक नया इतिहास लिख दिया गया। दीवान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, परतापुर, मेरठ में ऐसा दृश्य देखने को मिला जो मेरठ ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में पहले कभी नहीं देखा गया। कॉन्फेडरेशन ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस (सीईई) एवं कॉन्शसनेस बेस्ड एजुकेशन (सीबीई) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ग्रुप मेडिटेशन प्रोग्राम में 10,000 से अधिक विद्यार्थियों ने एक साथ, एक लय में सामूहिक ध्यान कर एक विश्व रिकॉर्ड जैसा माहौल बना दिया। पूरे परिसर में अद्भुत शांति, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का ऐसा संगम था, जिसने हर देखने वाले को आश्चर्यचकित कर दिया। यह आयोजन मेरठ में अब तक का सबसे बड़ा ध्यान कार्यक्रम माना जा रहा है।इस ऐतिहासिक और भव्य आयोजन की गरिमा को बढ़ाने के लिए नीदरलैंड स्थित विश्व प्रसिद्ध महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय (एमईआरयू) के कुलपति एवं इस विशेष कार्यक्रम के प्रमुख श्री राजा लुईस विशेष रूप से नीदरलैंड से पधारे। उनके साथ मेरठ-गाजियाबाद विधान परिषद सदस्य श्री धर्मेंद्र भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन को और भी वैश्विक बनाने के लिए विदेश से आई अंतरराष्ट्रीय सपोर्टिंग टीचर्स के रूप में ऑस्ट्रेलिया से क्लेयर और डेनमार्क से पर्ले की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ध्यान तकनीकों से अवगत कराया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज के तनावपूर्ण दौर में विद्यार्थियों में एकाग्रता, मानसिक शांति, सकारात्मक सोच, आत्म-जागरूकता तथा समग्र व्यक्तित्व विकास के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ सामूहिक ध्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को यह सिखाया गया कि कैसे वे अपने दैनिक जीवन में मानसिक संतुलन बनाए रख सकते हैं और अपनी पढ़ाई में बेहतर एकाग्रता ला सकते हैं।श्री राजा लुईस ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थी के भीतर छिपी हुई असीम चेतना को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि जब 10,000 विद्यार्थी एक साथ ध्यान करते हैं, तो उससे उत्पन्न होने वाली सकारात्मक ऊर्जा पूरे शहर और समाज को बदलने की ताकत रखती है। उन्होंने दीवान ग्रुप के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर ऐसा आयोजन करना एक साहसिक और ऐतिहासिक कदम है।इस अवसर पर दीवान वी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री विवेक दीवान, कार्यकारी निदेशक डॉ. (कर्नल) नरेश गोयल, सीईई की अध्यक्ष एवं डीवीएसजीआई की सलाहकार डॉ. श्रुति अरोड़ा तथा कॉन्शसनेस बेस्ड एजुकेशन के समन्वयक श्री विजय विशाल कुमार सहित संस्थान के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। डॉ. श्रुति अरोड़ा ने कहा कि नियमित ध्यान से विद्यार्थियों में आत्म-अनुशासन और भावनात्मक संतुलन आता है, जो आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।कार्यक्रम में मेरठ के प्रतिष्ठित विद्यालयों डी.एन. इंटर कॉलेज, कनोहर लाल कृष्ण सहाय इंटर कॉलेज, त्रिशला देवी विद्यालय, महावीर अकादमी, श्रीमती सुशीला देवी वनस्थली बालिका इंटर कॉलेज, एस.एस.डी. बॉयज़ इंटर कॉलेज, राम सहाय इंटर कॉलेज तथा जे.एस. इंटरनेशनल स्कूल वआसपास के अन्य विद्यालयों के हजारों विद्यार्थियों एवं उनके प्रधानाचार्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। साथ ही दीवान ग्रुप के विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अंत में प्राणायाम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसने सभी को एक नई ऊर्जा से भर दिया। निश्चित रूप से दीवान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा किया गया यह आयोजन न केवल मेरठ बल्कि देशभर के शैक्षिक संस्थानों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनेग!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *