जखनिया, गाजीपुर। क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल की ओर से 6 सितंबर 2026, रविवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनिया, गाजीपुर में किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन के लिए रेफर किया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ मोतियाबिंद का ऑपरेशन लेंस प्रत्यारोपण विधि द्वारा किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, ऑपरेशन के लिए रेफर किए गए मरीजों को निःशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा, पौष्टिक भोजन, ठहरने की सुविधा, जरूरी दवाइयां एवं परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर का आयोजन साबिर अली एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से किया जा रहा है। शिविर के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक मरीज अपना नाम, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की फोटो कॉपी देकर पंजीकरण करा सकते हैं।संपर्क सूत्र: 9151931358 (चंदन)