अधिवक्ता चैंबर निर्माण की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग मंडल अधिशासी अभियंता से मिला मोदीनगर अधिवक्ता प्रतिनिधि मंडल

गाजियाबाद। मोदीनगर तहसील बार से जुड़े अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने क्षतिग्रस्त वाद कारी भवन का पुनर्निर्माण कराकर अधिवक्ता को चैंबर आवंटित किए जाने की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग मुख्य विकास अधिकारी से की मुलाकात।सोमवार को मोदीनगर बार संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार,कनिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत कुमार,सह सचिव अरुण भारद्वाज व वीरेंद्र एडवोकेट सहित एक प्रतिनिधि मंडल अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग गाजियाबाद वे मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद से मिला जिसमें तहसील मोदीनगर में स्थित क्षतिग्रस्त वादकारी भवन जिसको पूर्व में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा सील किया गया हुआ है जिसमें नए अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण हेतु एस्टीमेट एवं आगमन तैयार करने हेतु मिला गया जिसमें मुख्य अभियंता द्वारा जल्द ही क्षतिग्रस्त बात करी भवन को ध्वस्त करके निर्माण तैयार करके संबंधित अधिकारी को प्रेषित करने का आश्वासन दिया।read more:https://pahaltoday.com/sukesh-chandrashekhar-granted-bail-in-rs-200-crore-money-laundering-case/ताकि भवन के कारण यदि कोई दुर्घटना घटित हो जाती है तो उसे हमारे किसी अधिवक्ता साथी या वादकारी को कोई जान माल का नुकसान ना हो सके तथा नए अधिवक्ताओं को नियमानुसार नवनिर्मित चैंबर अलॉट करते हुए इस संबंध में बार को सूचित किया जाएगा।इस मौके पर बार के समस्त पदाधिकारी गण एवं अधिवक्ता कारण का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *