केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मिला उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

लखनऊः केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री माननीय प्रहलाद जोशी जी से आज उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने अत्यंत सार्थक और सकारात्मक माहौल में मुलाकात की। यह महत्वपूर्ण बैठक देश के रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह जी के विशेष आग्रह पर, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की अगुवाई और उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के तत्वाधान में संपन्न हुई।read more:https://pahaltoday.com/us-iran-ceasefire-a-positive-step/बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जी के समक्ष स्वर्ण आभूषणों में ‘हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन’ (HUID) की पूरी सप्लाई चेन में हस्तांतरणीयता (Transferability) से जुड़ी व्यावहारिक जटिलताओं और छोटे व्यवसायियों को आने वाली समस्याओं को प्रमुखता से रखा। संशोधन वर्तमान में स्वैच्छिक; देशव्यापी अनिवार्यता से पहले संगठन से लिए जाएंगे सुझाव: केंद्रीय मंत्री प्रतिनिधिमंडल की चिंताओं और तर्कों को बेहद गंभीरता से सुनने के बाद माननीय केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी जी ने सराफा व्यवसायियों को बड़ी राहत देते हुए आश्वस्त किया कि वर्तमान में यह संशोधन अनिवार्य (Mandatory) नहीं हैं, बल्कि इन्हें पूरी तरह से स्वैच्छिक (Voluntary) आधार पर लागू किया जा रहा है। व्यापारिक हितों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए माननीय मंत्री जी ने संगठन के पदाधिकारियों से इस विषय पर अपने लिखित सुझाव और व्यावहारिक विकल्प देने का आग्रह किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से आश्वस्त किया कि संगठन से विस्तृत सुझाव लेने और उन पर पूरी तरह विचार-विमर्श करने के उपरांत ही इन संशोधनों को पैन इंडिया (पूरे देश में) मैंडेटरी (अनिवार्य) करने पर कोई निर्णय लिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य किसी भी ईमानदार व्यापारी को परेशान करना नहीं है। इसके साथ ही, केंद्रीय मंत्री जी ने सराफा एसोसिएशन से विशेष अपील करते हुए कहा कि सभी सराफा व्यवसायी केवल BIS हॉलमार्किंग प्रमाणित जेवर ही बेचें और ग्राहकों को भी इस विषय पर जागरूक करें ताकि आम जनता को पूरी तरह शुद्ध, सुरक्षित और प्रमाणित आभूषण मिल सकें। बैठक में ये प्रमुख जन रहे उपस्थित सकारात्मक विमर्श से भरी इस बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी और वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे: अभिषेक खरे (अध्यक्ष, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, लखनऊ महानगर) महेश चंद्र जैन (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन) रवींद्र नाथ रस्तोगी (महामंत्री, उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन) राजन रस्तोगी, प्रदीप अग्रवाल, प्रशांत जैन, रिचा मिश्रा (केंद्रीय उपसचिव) बैठक के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने छोटे और पारंपरिक जौहरियों के हितों की रक्षा करने, सुझाव मांगकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करने और सकारात्मक आश्वासन देने के लिए माननीय केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी जी तथा इस बैठक की रूपरेखा तैयार करवाने के लिए माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का सहृदय आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *