टेंपो में डीसीएम ने मारी टक्कर, अधेड़ की मौत; तीन घायल, अर्चना राठौर ने परिजनों से की मुलाकात

फर्रुखाबाद, संवाददाता। कमालगंज थाना क्षेत्र में रजीपुर एचएम कोल्ड स्टोरेज के निकट बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डीसीएम चालक और उसका हेल्पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।read more:https://pahaltoday.com/linking-crime-to-caste-is-detrimental-to-society-senior-advocate-deepak-kumar-pandey-expressed-grief-over-the-ghazipur-massacre/कमालगंज के मोहल्ला किदवई नगर निवासी 50 वर्षीय रईसउद्दीन अपनी पत्नी नसरीन के साथ टेंपो से कमालगंज जा रहे थे। दोपहर बाद रजीपुर एचएम कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचते ही तरबूज से लदी डीसीएम (यूपी 40 बीटी 6261) ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रईसउद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी नसरीन, किदवई नगर निवासी दिलशाद की पत्नी गुड्डन तथा कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज निवासी 50 वर्षीय अफसर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद डीसीएम चालक और हेल्पर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही भोजपुर विधानसभा प्रभारी अर्चना राठौर पीड़ित परिवार के बीच पहुंचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिया। साथ ही प्रशासन से घायलों के बेहतर उपचार तथा दुर्घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *