गाजियाबाद। मोदीनगर स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज गोविंदपुरी में शनिवार को मुख्यमंत्री के छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों के द्वारा देखा गया।शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी नेताओं ने उपस्थित रहते हुए विद्यालय के छात्रों एवं स्टाफ के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा तथा छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।इस मौके पर स्थानीय विधायक मंजू शिवाच ने विधायक ने अपने हाथों से विद्यालय के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र वितरित किए और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. अंशु सिंह ने विद्यालय में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने तथा छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र वितरित करने के लिए कार्यक्रम अतिथियों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता मिलती है और उनमें आत्मविश्वास तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा भी विकसित होती है।प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें छात्रवृत्ति का सदुपयोग अपनी शैक्षिकआवश्यकताओं
को पूरा करने में करना चाहिए।उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने,अनुशासन का पालन करने, परिश्रमपूर्वक अध्ययन करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।