*जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्प अर्पण कर किया नमन, स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित*

कानपुर देहात,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य तथा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, व्यक्तित्व, आदर्शों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर आधारित एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सिद्धांतों, सत्य, अहिंसा, सादगी, स्वावलंबन तथा देशभक्ति के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी जी के विचार आज भी समाज को सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं, वहीं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का सादा जीवन और उच्च विचार प्रत्येक नागरिक के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को अपनाकर ही राष्ट्र के विकास एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ किया जा सकता है। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा दोनो महापुरूषों के जीवन, मूल्यों, आदर्शो पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।  कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी द्वारा स्वच्छता कर्मियों राकेश कुमार, संदीप कुमार व कमल को अंगवस्त्र एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया तथा समाज और जनस्वास्थ्य के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई। इस दौरान सभी उपस्थितजनों ने स्वच्छता, सेवा और राष्ट्रहित के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस मौके पर अतिरिक्त मजिस्टेªट सहित कलेटेªट के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *