कोयला मंत्रालय में आज स्वच्छता ही सेवा 2026 और विशेष अभियान 6 के अंतर्गत कई गतिविधियों का आयोजन किया गया जो एक सक्रिय और सार्थक दिन रहा। इन गतिविधियों में स्वच्छता, पर्यावरण संबंधी जिम्मेदारी और सामुदायिक कल्याण जैसे विषयों को एक साथ लाया गया। कोयला मंत्रालय के सचिव श्री विक्रम देव दत्त, अतिरिक्त सचिव श्री सनोज कुमार झा, अतिरिक्त सचिव श्रीमती रूपिंदर बराड़ और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इन गतिविधियों में भाग लिया।