गाजीपुर। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित ISF, यूनाइटेड वर्ल्ड कुश्ती (UWW) एवं SGFI के लेवल-1 कोर्स को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर खेल शिक्षक एवं कुश्ती कोच कमलेश यादव, सरायमुबारक ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्रीय लोगों, खेल प्रेमियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कमलेश यादव की इस उपलब्धि को उनके कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास, अटूट समर्पण एवं खेल के प्रति लगन का परिणाम बताया जा रहा है। साथ ही उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ एवं भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के मार्गदर्शन और सहयोग को भी इस सफलता में महत्वपूर्ण माना गया है।कमलेश यादव कंपोजिट विद्यालय कन्या सनेहुआ, गाजीपुर में खेल शिक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कुश्ती के क्षेत्र में खिलाड़ियों को निरंतर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। लेवल-1 कोर्स उत्तीर्ण करना उनके खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। शुभचिंतकों ने कहा कि उनकी सफलता से विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ तथा युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।बजरंगबली जी के आशीर्वाद और महादेव की कृपा से कमलेश यादव की मेहनत सफल होने पर लोगों ने उनके निरंतर प्रगति की कामना की। शुभचिंतकों ने कहा कि वह आने वाले समय में कुश्ती के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करते हुए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पहलवान एवं यश भारती तथा लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित जनार्दन सिंह यादव, कवि जी रामनिवास यादव, जितेंद्र कनौजिया, ठेकेदार-कोटेदार टुनटुन पाठक, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अजय तिवारी, पूर्व सहायक अध्यापक रामदुलार त्रिपाठी, महाहर मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. रामप्रवेश सिंह, रामलीला समिति के अध्यक्ष बृजेश सिंह, ग्राम प्रधान सुलेमापुर शिवलाल यादव, ग्राम प्रधान सीताराम यादव, ग्राम प्रधान पृथ्वीपुर हरिवंश यादव, ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव डण्डापुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम नारायण यादव, सब इंस्पेक्टर रामनिवास यादव, महाहर मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, अखिलेश यादव, सहायक अध्यापक दत्तात्रेय पाण्डेय सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने कमलेश यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि कमलेश यादव इसी तरह अपने परिश्रम और प्रतिभा के बल पर कुश्ती एवं खेल जगत में क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन करते रहेंगे।