नई दिल्ली। हिंदी साहित्य, भारतीय संस्कृति और शिक्षा के वैश्विक प्रसार में योगदान के लिए इंडोनेशिया के अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक धर्मगुरु डॉ. धर्म यश ई. मादे, अमेरिका के अप्रवासी साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. इंद्रजीत शर्मा तथा युवा शिक्षाविद डॉ. नारायण यादव को ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। यूनाइटेड गुरुकुल काउंसिल एवं धरा धाम इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में कन्हैया नगर स्थित पंडित तिलक राज शर्मा स्मृति न्यास भवन में समारोह आयोजित हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. इंद्रजीत शर्मा ने की, जबकि डॉ. धर्म यश ई. मादे विशिष्ट अतिथि रहे।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/मुख्य अतिथि धरा धाम इंटरनेशनल के मानद कुलपति सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ ने तीनों विभूतियों को उपाधि प्रदान की और हिंदी एवं भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रसार में उनके योगदान की सराहना की।कार्यक्रम में डॉ. धर्म यश ई. मादे के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक, डॉ. इंद्रजीत शर्मा के साहित्यिक-सामाजिक तथा डॉ. नारायण यादव के शैक्षिक योगदान को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सच्चिदानंद शांडिल्य एवं डॉ. शक्ति पाण्डेय सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सम्मानित व्यक्तित्वों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।