आजमगढ़ अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।जानकारी के अनुसार शाम करीब 6 बजे अरविंद सिंह के घर में पूजा चल रही थी। घर में चार पंडित, अरविंद की पत्नी बबीता, एक बेटा और एक बेटी मौजूद थे। अरविंद बाजार से घर पहुंचा तो घर में पूजा होते देख पंडितों से जानकारी लेने लगा। इसी दौरान उसने पंडितों से आधार कार्ड मांगना शुरू कर दिया, जिसको लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई।आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अरविंद ने घर में रखी पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता और दो पंडितों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पंडित महेंद्र पाठक और एक अन्य पंडित शामिल हैं।फायरिंग होते ही अन्य पंडित जान बचाकर मौके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर हथियार व साक्ष्य कब्जे में ले लिए।