हाथरस, आईएएस अधिकारी श्री सत्य प्रकाश पटेल ने आज कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचकर डबल लॉक में आवश्यक अभिलेखों पर हस्ताक्षर करते हुए जनपद हाथरस के 36वें जिलाधिकारी के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के के साथ ही नवागत जिलाधिकारी महोदय ने औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए संबंधित अभिलेखों का मिलान किया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी न्यायिक, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, जिला सूचना अधिकारी एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।