चित्तौड़ा (मुरादनगर)ग्राम चित्तौड़ा में एमएलसी श्री दिनेश गोयल जी द्वारा स्वीकृत आरसीसी नाले के निर्माण कार्य का आज विधिवत शुभारंभ किया गया राष्ट्रीय लोकदल सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी द्वारा नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई इस अवसर पर चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी ने विकास कार्य स्वीकृत होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आरसीसी नाले के निर्माण से गांव में जल निकासी की समस्या का समाधान होगा तथा ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी और कहा,।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए दिनेश गोयल जी का आभार व्यक्त किया।इस दौरान भाजपा के महानगर महामंत्री गौरव चोपड़ा जी’ पूर्व प्रधान अजीत सिंह जी’ दिलावर सिंह’ गन्ना परिषद के डायरेक्टर इंद्रपाल सिंह’ युवा भाजपा अध्यक्ष मोनू त्यागी’ हरेंद्र फौजी’ समरजीत सिंह’ सुशील कुमार’ ऋषिपाल सिंह’ आनंद सिंह’ यजुवेंद्र प्रताप सिंह’ जुगिंदर सिंह’ बबलू सिंह’ जोगिंदर सिंह’ आदि क्षेत्र के गणमान्य लोग, एवं ग्रामीण उपस्थित रहे उपस्थित लोगों ने क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए एमएलसी श्री दिनेश गोयल जी का आभार व्यक्त किया।