उन्नाव। काशी से गुजरात के वडनगर जा रही ‘अलकनंदा सेवा यात्रा’ का सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी और सदर विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान बाईपास, बाबूगंज, शास्त्री पार्क, बस अड्डा, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा समेत कई स्थानों पर पुष्पवर्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यात्रियों का अभिनंदन हुआ।सरोसी में जनसभा और लाभार्थियों से संवाद के बाद यात्रा हाजीपुर और परियर पहुंची। परियर में आल्हा गायन के साथ स्वागत किया गया। यात्रियों ने मां जगत जननी जानकी मंदिर में पूजन-अर्चन किया, जिसके बाद यात्रा बिल्हौर के लिए रवाना हुई।जनसभा में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने काशी से गंगाजल लेकर वडनगर पहुंचने वाली यात्रा को आस्था और राष्ट्र सेवा का संगम बताया। विधायक पंकज गुप्ता ने यात्रा को सेवा और संकल्प का प्रतीक बताया। यात्रा में विभिन्न राज्यों से आए 60 से अधिक कार्यकर्ता शामिल रहे।