नवंबर में यूपी के सभी जिलों का दौरा करेंगे अशोक तिवारी

बाराबंकी। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नवनियुक्त प्रदेश संपर्क प्रमुख एवं राष्ट्रीय संघटक अशोक तिवारी नवंबर में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करेंगे। पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी मनोज मिश्र विद्रोही ने यह जानकारी प्रदेश कार्य समिति की बैठक के बाद दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे के निर्देश पर अशोक तिवारी प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन की स्थिति की जानकारी लेंगे और पदाधिकारियों एवं शिवसैनिकों के साथ संवाद करेंगे। प्रदेश कार्य समिति की बैठक में मंडल प्रमुखों और प्रदेश पदाधिकारियों को खाली जिलों में संगठन विस्तार के लिए सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ बैठक में प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने बताया कि लखनऊ में शिवसेना यूबीटी का प्रदेश मुख्यालय स्थापित करने की योजना है। साथ ही प्रदेश में संगठन के विस्तार के बाद प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की मुंबई में राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे से बैठक कराने की योजना पर भी चर्चा हुई। बैठक में उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे और रामलला के दर्शन के साथ लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों से संवाद का कार्यक्रम प्रस्तावित करने पर भी चर्चा हुई। पार्टी नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को जिला और मंडल स्तर तक मजबूत करने की बात कही। मनोज मिश्र विद्रोही के अनुसार आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में शिवसेना यूबीटी के संगठनात्मक विस्तार और गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *