सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिलकर होर्डिंग लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में सोमवार को पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने गाजीपुर शहर के प्रमुख चौराहों पर अराजकतत्वों द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की छवि खराब करने के उद्देश्य से लगाए गए होर्डिंग्स को तत्काल हटाने तथा उन्हें लगाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की।इस दौरान जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि शहर के प्रमुख स्थानों पर रातोंरात इस तरह के होर्डिंग लगाए जाना जनपद की शांति एवं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में पुलिस और खुफिया तंत्र की भूमिका पर भी सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि यदि तत्काल अराजकतत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।गोपाल यादव ने कहा कि होर्डिंग्स के माध्यम से जिन जनप्रतिनिधियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, वे लोकसभा और विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं तथा जनता उन्हें लगातार निर्वाचित करती रही है। ऐसे में उन्हें माफिया के रूप में प्रदर्शित करना उन्हें जनप्रतिनिधि चुनने वाली जनता का भी अपमान है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette
उन्होंने कहा कि जनपद में सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। किसी भी व्यक्ति या समूह द्वारा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है तो उसके खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।डीएम से मुलाकात से पूर्व समता भवन में सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलने पहुंचा।प्रतिनिधिमंडल में विधायक जै किशन साहू, विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ. नन्हकू यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, निजामुद्दीन खां, मदन यादव, विभा पाल, रीना यादव, सूरज राम बागी, सुशील जायसवाल, सत्येंद्र यादव सत्या, तहसीन अहमद, अमित ठाकुर, अशोक कुमार बिंद, डॉ. समीर सिंह, जय हिंद यादव, परशुराम बिंद, प्रभुनाथ राम, अक्षय यादव, शेर अली, कृष्णानंद यादव, अनिल यादव, राजेंद्र यादव, राजेंद्र बनवासी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *