गोरखपुर, भारत/पेरिस, फ्रांस। संत सौरभ के जीवन, विचार, परिवार और मानवतावादी दृष्टिकोण पर केंद्रित फ्रांस के लेखक एवं स्वतंत्र शोधकर्ता होसीन मदौनी की पुस्तक ‘संत सौरभ—औ क्योर द ल्यूमैन’ का कवर पेज ऑनलाइन जारी किया गया। पुस्तक का भावार्थ ‘मानवता के हृदय में’ है और इसे करुणा, शांति तथा सार्वभौमिक सद्भाव की यात्रा के रूप में प्रस्तुत किया गया है।पुस्तक में संत सौरभ के जीवन-दर्शन के साथ उनके पारिवारिक संस्कार, सेवा-भाव और मानवता के प्रति दृष्टिकोण को प्रमुखता दी गई है। लेखक ने संत सौरभ के विचारों को फ्रांस की कला, संस्कृति, मानवतावाद और अंतर-सांस्कृतिक संवाद के संदर्भ में प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।पुस्तक में संत सौरभ के परिवार और जीवन-संघर्ष को भी उनके व्यक्तित्व के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा गया है।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/माता-पिता से मिले संस्कार, जीवनसंगिनी डॉ. रागिनी पाण्डेय का साथ तथा परिवार में मानवीय एवं आध्यात्मिक मूल्यों की परंपरा उनके जीवन-दर्शन के विभिन्न पक्षों से जुड़ी दिखाई गई है।कवर पर भारत और फ्रांस की सांस्कृतिक झलक के साथ पेरिस का एफिल टावर, शांति का प्रतीक कबूतर और संत सौरभ का चित्र प्रमुखता से दर्शाया गया है। ‘एक मानवता, एक परिवार’ का संदेश भी कवर की केंद्रीय भावना को रेखांकित करता है।आयोजकों के अनुसार, इस अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक पहल का उद्देश्य संत सौरभ एवं धरा धाम इंटरनेशनल के उद्देश्य और विचारों को साहित्य के माध्यम से विश्वव्यापी बनाना है। विभिन्न देशों के लेखक अपने-अपने सांस्कृतिक दृष्टिकोण से संत सौरभ के जीवन और विचारों को पुस्तकों के माध्यम से अभिव्यक्ति दे रहे हैं।लगातार 12वें दिन जारी यह 12वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक इसी श्रृंखला की एक और कड़ी है। पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान प्रकाशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-प्रकाशन केंद्र, भारत द्वारा किया गया है। इसे प्रथम अंतरराष्ट्रीय संस्करण, 2026 के रूप में प्रस्तुत किया गया है।