गाजीपुर। मुहम्मदाबाद थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार प्लास्टिक की बोरियों में रखा स्क्रैप और वाइंडिंग पेपर बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार 18 सितंबर की रात मुहम्मदाबाद स्थित एसके इलेक्ट्रानिक दुकान के दरवाजे की कुंडी और ताला तोड़कर उसमें रखा कॉपर व एल्यूमिनियम का तार (कबाड़) चोरी कर लिया गया था। मामले में दुकान के स्वामी की तहरीर पर थाना मुहम्मदाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 307/2026, धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/अभियान के तहत 19 सितंबर को उपनिरीक्षक लल्लन राम बिंद पुलिस टीम के साथ मामले की जांच और तलाश में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आदिलाबाद से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वकील बिंद पुत्र श्रीराम ध्यानी बिंद, निवासी टड़वा थाना मुहम्मदाबाद, उम्र करीब 22 वर्ष तथा रोहित बिंद पुत्र दीनानाथ बिंद, निवासी देवसिया थाना नंदगंज, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 307/2026 में धारा 305(ए), 331(4) और 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी में चार प्लास्टिक की बोरियों में स्क्रैप और वाइंडिंग पेपर शामिल हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक लल्लन राम बिंद तथा थाना मुहम्मदाबाद के पुलिसकर्मी शामिल रहे।