कार से 48 लीटर अवैध शराब बरामद, चार गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान चार पहिया कार से अवैध रूप से ले जाई जा रही करीब 48 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद कार को कब्जे में लेते हुए आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव मय हमराह ग्राम पिपरही तिराहा के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चार पहिया कार संख्या MP13CC2952 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से दो पेटी यानी 24 लीटर किंगफिशर बीयर, दो पेटी यानी 17.28 लीटर ह्विस्की अंग्रेजी शराब तथा नौ बोतल रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब, कुल 6.75 लीटर बरामद हुई।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/मामले में पुलिस ने संतोष कुमार यादव (25), अखिलेश कुमार साहनी (33), दानिश अली (21) और रोशन राय उर्फ गोलू (27) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में संतोष कुमार यादव और अखिलेश कुमार साहनी बिहार के बताए गए हैं, जबकि दानिश अली और रोशन राय उर्फ गोलू नंदगंज थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव के निवासी हैं।बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना नंदगंज में मु0अ0सं0 316/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी: एक चार पहिया कार, 24 लीटर किंगफिशर बीयर, 17.28 लीटर ह्विस्की अंग्रेजी शराब तथा 6.75 लीटर रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव मय हमराह, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *