आरोग्य मेले का बैनर गायब, जमानियां पीएचसी में मरीजों का टोटा

जमानियां। कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे, लेकिन केंद्र पर मेले से संबंधित बैनर नहीं लगाया गया था। इसके चलते लोगों को मेले के आयोजन की जानकारी नहीं हो सकी और मरीजों की संख्या भी काफी कम रही।रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक डॉ. शमशेर बहादुर के साथ स्वास्थ्यकर्मी मोहित कुमार, हीरालाल आदि मौजूद रहे। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता नारायण दास चौरसिया भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने मेले का बैनर नहीं लगाए जाने को लेकर मौजूद चिकित्सक से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने केंद्र प्रभारी डॉ. रुद्रकांत सिंह के संबंध में भी जानकारी की।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette बताया गया कि केंद्र प्रभारी जनपद मुख्यालय से आ रहे हैं।इस पर नारायण दास चौरसिया ने नाराजगी जताते हुए कहा कि चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती मरीजों की सेवा के लिए की जाती है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यदि मेले की जानकारी लोगों तक ही नहीं पहुंचेगी तो मरीज कैसे पहुंचेंगे।उन्होंने कहा कि प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर प्रचार-प्रसार और मुनादी कराई जानी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक मरीज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकों से उपचार करा सकें।चौरसिया ने कहा कि यदि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ और मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित लाभ नहीं मिला तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सकों की कार्यप्रणाली से शासन को पत्रक के माध्यम से अवगत कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *