वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश पांडेय के पिता के निधन पर पत्रकारों ने जताया शोक

गाजीपुर। महा ग्रामीण पत्रकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नारायण यादव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को ग्रामसभा बिजहरी पहुंचकर वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश पांडेय के पिता चंद्रपति पांडेय के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
बताते चलें कि वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश पांडेय के पिता चंद्रपति पांडेय का विगत दिनों निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को महा ग्रामीण पत्रकार संगठन के पदाधिकारी उनके आवास पर पहुंचे और परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नारायण यादव ने कहा कि माता-पिता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। इस कठिन समय में महा ग्रामीण पत्रकार संगठन शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने दिवंगत चंद्रपति पांडेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुनील दुबे, मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजीत विक्रम यादव, गुड्डू सिंह, टीका, सत्यम चौबे सहित अन्य पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *