सेवा संकल्प अभियान की सफलता के लिए डीआईओएस ने संभाली कमान

 बिजनौर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित सेवा संकल्प कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले में रणनीति बनाने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य महाविद्यालयों के प्राचार्यों तथा शिक्षकों के साथ बैठक कर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक की। दयावती धर्मवीरा पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित मीटिंग में डीआईओएस ने उपस्थित प्रधानाकार्यों प्राचार्यों एवं शिक्षकों को दिशा निर्देश दिए की शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के अनुरूप सभी कार्यक्रम विधिवत एवं वैभवपूर्ण होने चाहिएं।उन्होंने कहा कि 17 सितंबर की शाम को सभी शिक्षण संस्थानों में दीप प्रज्वलित कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को मनाया जाएगा तथा उनके यशस्वी एवं स्वर्णिम भविष्य हेतु आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विद्यालयों के अंदर विगत 25 वर्षों में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा बनाई गई जनकल्याणकारी योजनाएं तथा उनके फल स्वरुप समाज में आए सकारात्मक परिवर्तन को प्रचारित प्रसारित करने वाले कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालयों में किया जाना है।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यालय में भाषण प्रतियोगिताएं पेंटिंग एवं कला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं जिससे कि छात्रों में उनके अभिभावकों में शास लन द्वारा चलाई गई आमजन के हित की योजनाओं का भली भांति प्रचार प्रसार हो। सभा में उपस्थित रबड़ महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर प्रोफेसर प्रीति खन्ना राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज बिजनौर के प्रधानाचार्य गई और आसिफ केपीएस की शिक्षिका सत्यवती सुधांशु कुमार मनोज यादव ने कार्यक्रम को भाव विधिवत एवं गौरवपूर्ण बनाने के लिए अलग-अलग सुझाव दिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा की शासन से प्राप्त दिशा निर्देश का अक्षर से पालन करते हुए हमें अपने जनपद में माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिन को न केवल गौरवपूर्ण ढंग से मानना है बल्कि आगामी 17 अक्टूबर तक सभी कार्यक्रमों को ब्लॉक वर विद्यालयों का चयन करके विभिन्न गतिविधियों का आयोजन ब्लॉक स्तर तथा जनपद स्तर पर करना है सभा में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *