सांसद जन सेवा अभियान में उमड़े ग्रामीण, पांच शिविरों में 1588 लाभान्वित

कोटा, । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर संचालित सांसद जन सेवा अभियान के तहत मंगलवार को इटावा के तलाव, ग्राम पंचायत बड़ौद, लाडपुरा की ग्राम पंचायत जाखोड़ा, खैराबाद की बड़ोदिया कलां और सांगोद के कनवास में जन सेवा शिविर आयोजित किए गए। पांचों शिविरों में विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं के माध्यम से कुल 1588 लाभ प्रदान किए गए।इटावा के तलाव गांव स्थित एमजीजीएस में आयोजित शिविर में विभिन्न योजनाओं में 330, ग्राम पंचायत बड़ौद में 264 तथा जाखोड़ा में 388 लाभ प्रदान किए गए। वहीं बड़ोदिया कलां में 327 और कनवास में 279 ने लाभ लिया।इस दौरान शिविरों में ग्रामीणों को आधार कार्ड, खाद्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, किसान सम्मान निधि, ई-मित्र, जनाधार, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया। सांसद जन सेवा अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं से सहजता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *