नमो मैराथन में सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम

सोनभद्र। जन कल्याण सेवा समिति की ओर से आयोजित नमो मैराथन में जिले के युवाओं ने उत्साह और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में 418 और बालिका वर्ग में 215 प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता और भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डा. धर्मवीर तिवारी ने किया।बालक वर्ग में मुकेश प्रथम, विनोद चैहान द्वितीय और विक्रम सिंह तृतीय रहे। वहीं बालिका वर्ग में सुमन पटेल प्रथम, खुशबू पाल द्वितीय और आकांक्षा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को 21 हजार, द्वितीय को 11 हजार और तृतीय को 5100 रुपए का पुरस्कार दिया गया। दोनों वर्गों के 21 अन्य प्रतिभागियों को 1100 रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि नमो मैराथन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया के विचार पर आधारित है।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/इसका उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ और फिट रखने के साथ उन्हें देश के विकास में सहभागी बनाना है। राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि लगातार दूसरे वर्ष आयोजित मैराथन से युवाओं में खेल और दौड़ के प्रति जागरूकता बढ़ी है। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता और जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल के प्रति आकर्षण बढ़ाने के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के सचिव धर्मवीर तिवारी और संचालन चुर्क मंडल अध्यक्ष दिलीप चैबे ने किया। इस मौके पर चुर्क नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा देवी, कोषाध्यक्ष अरविंद पांडेय, मनीष अग्रहरि, कृष्णा मुरारी गुप्ता, आनंद मिश्रा, श्याम द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष दिलीप चैबे, संजय सिंह, पंकज ओझा, अंशु चैबे, विनोद सोनी, रवि तिवारी, योगेश सिंह, अनूप पांडेय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कोच संजय सिंह, सुनील सिंह, रजनी अग्रहरि, श्याम उमर, जितेंद्र सिंह, विजेंद्र कुमार सिंह, देवेंद्र पांडेय, अरुण शर्मा, दीपक यादव, अजय पाठक, अनुराग श्रीवास्तव, डब्लू शुक्ला, राहुल कुमार, सत्यम सोनी, प्रकाश श्रीवास्तव, विनय, अखिलेश कश्यप, धर्मेंद्र सिंह, आशीष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *