मोदीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा

जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर मैं गोविंदपुरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक तथा प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ शाखा गाजियाबाद के उपाध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार द्वारा बताया गया कि सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत17 सितंबर को सेवा दिवस आशीर्वाद का दिया”नामक कार्यक्रम से प्रारंभ किया जाएगा जिसका शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोदी नगर के प्रांगण में एक महा रक्तदान शिविर के आयोजन से किया जाएगा, जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक डॉ मंजू शिवाच तथा नगर पालिका चैयर मैन विनोद वैशाली जाटव करेंगे।सेवा दिवस मौके पर पहला रक्तदान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भोजपुर डॉ रवि शर्मा के द्वारा किया जाएगा,

read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/उसके पश्चात अन्य रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया जाएगा,इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भी बढ़ चढ़कर रक्तदान करने का ऐलान किया गया।इस दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रात:7:00 बजे से रात के 7:00 बजे तक सामान्य मरीजों के लिए खुला रहेगा तथा इमरजेंसी सेवाएं24घंटे सुचारू रहेंगी तथा शाम को मिट्टी के दीए जलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोदीनगर को जगमगाया जाएगा,उन्होंने इस मौके पर जनता से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *